बैंक द्वारा सील किए हुए मकान को बेचकर राजस्व चोरी

देहरादून। बीते कुछ दिन पहले एक महिला द्वारा एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया था, जिसमें उसने बैंक पर धोखाधड़ी कर मकान बेचने का आरोप लगाया था। वही इस मामले की जांच करने पर महिला से ही नहीं बल्कि सरकार से भी धोखाधड़ी कर राजस्व चोरी का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि मकान के आकार को कम दिखाकर उस पर कम स्टांप ड्यूटी लगाकर अपने ही किसी आदमी को बेच दिया।
आपको बता दे इस मामले में एक पक्ष ने अपर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। वही जांच में आरोप सही पाए गए। अपर जिलाधिकारी ने जांच के बाद वताया कि उक्त मामलों में सरकार के स्टांप का भी नुकसान किया गया है। शिकायत करने वाले ने लोन देने वाली एक कंपनी पर उनकी संपत्ति को खुर्द करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि उनकी संपत्ति का बाजार में मूल्य काफी ज्यादा था। इस बात की जांच के दौरान जिला प्रशासन ने पाया कि संपत्ति को बेचते समय उसका मूल्य कम तय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *