15,000 फीट पर पहली बार लगा अलर्ट सिस्टम, ग्लेशियल झील से बाढ़ के खतरे पर रहेगी पैनी नजर

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली स्थित वसुधारा ताल में ग्लेशियल झील से संभावित बाढ़ (GLOF) के खतरे की निगरानी के लिए अलर्ट सिस्टम स्थापित करने का पहला चरण सफल रहा है। वैज्ञानिक दल अभियान पूरा कर लौट आया है।
झील में जलस्तर, मौसम, बर्फ और भू-गतिविधियों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सेंसर लगाए गए हैं। दावा किया गया है कि उपग्रह के जरिए सामान्य परिस्थितियों में हर दो घंटे में डेटा यूएसडीएमए और सीबीआरआई के डैशबोर्ड पर पहुंचेगा, जबकि आपात स्थिति में तत्काल डेटा भेजा जा सकेगा। सौर ऊर्जा और बैटरी से संचालित यह प्रणाली दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में आपदा जोखिम की समय रहते पहचान करने में मदद करेगी। उत्तराखंड के लिए इसे एक प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब ग्लेशियर झीलों से लाइव फीड मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *