चार लाख 60 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री अब तक पहुंचे है चारधाम

सबसे ज्यादा 242712 श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम आ चुके हैं 150828 तीर्थयात्री
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्र में अभी तक चार लाख साठ हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने चारधाम यात्रा के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में शनिवार को (4 बजे दिन तक) 2881तीर्थयात्री पहुंचे है, तथा शनिवार तक कुल 150828 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे तब तक बदरीनाथ के लिए तीर्थयात्रा जारी है। बताया कि श्री केदारनाथ – कपाट भैया दूज पर बंद हुए। 3012 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदारनाथ भगवान के दर्शन किये। यात्रा काल में कुल 242712 तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। श्री गंगोत्री कपाट कल 5 नवंबर को बंद हुए संपूर्ण यात्रसमय कुल 33166 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 6 नवंबर भैयादूज को बंद हुए शनिवार को 240 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये ।कुल 33306 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम दर्शन को पहुंचे। संपूर्ण यात्रा 18 सितंबर से अब तक 460012 ( चार लाख साठ हजार बारह ) तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ यात्रा अभी कपाट बंद होने की तिथि 20 नवंबर तक जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *