रूद्रपुर। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी के कई बड़े नेताओं के दौरे अब तक चुनावी माहौल का तेज करने के लिए हो चुके है। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी दो दिवसीय दौरा पूरा कर बीते शुक्रवार को गए है तो अब वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तराखण्ड के दो दिवसीय दौरे पर कल(आज) रूद्रपुर पहुंच रहे है। जहां वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करने के साथ ही अब तक किए गए कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। रविवार को सिविल लाइन स्थित होटल में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कल 15-16 नवम्बर को रूद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। और पूर्ण कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी जी के दिशा निर्देश में किया जा रहा है और कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा के सहयोगी के रूप में है राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई उर्जा देने का काम करेगा। यहां आयोजित प्रेस वार्ता मंे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजू भण्डारी ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा पहली बार रूद्रपुर पधार रहे हैं। उनका यह कार्यक्र ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां की गयी हैं। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और पार्टी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे। भण्डारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेेपी नडडा कल 15 नवम्बर को शाम पांच बजे पुलिस लाईन स्थित हैलीपैड में पहुंचेगे। हैलीपैड पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से उनकी अगवानी की जायेगी। हैलीपैड से वे काशीपुर रोड स्थित एक बैंकट हॉल में जायेंगे। वहां पर जनपद के सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, विधानसभा विस्तारक और प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष रात्रि विश्राम रेडिसन होटल में करेंगे। अगले दिन सुबह 10 बजे जेपी नड़डा लोकतांत्रिक सेनानी सुभाष छाबड़ा से उनके आवास पर भेंट करेंगे। 10.30 बजे कलेक्टेªट पहुंचकर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 11 बजे अम्बेडकर मुख्य बाजार स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 11.30 बजे आशीर्वाद बैंकट हाल में बंगाली समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने बताया कि दोपहर 1 से 2 बजे तक प्रदेश प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष ,जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, सहप्रभारी और विस्तारक के साथ वार्ता करेंगे और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। दोपहर 2 बजे रेडिसन होटल पहुंचेंगे। लंच के बाद अपरान्ह 3 बजे टोली बैठक में प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी,चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। व्यवस्थाओं को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेववारियां भी सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यह दोरा आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा। किसको दीक्षित को तू आएगा तभी तो बात बैठ कर बात करके शाम को बुला लो ना इकट्ठे दोनों बैठ लेंगे बैठकर इसमें चल जाएंगे ठीक है प्रेस वार्ता में पूर्व राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला एवं जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी उपस्थित थे