मुख्यमंत्री धामी ने की विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र पुरोला के तहत मठ लमकोठी मोटर मार्ग के कि.मी. 02 से 5 तक विस्तार कार्य के लिए 76.78 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के तहत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों के लिए 38.76 लाख, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के तहत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों के लिए 148.40 लाख, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के तहत रानीगढ़ लैणी-बुढ़वा-सौड मोटर मार्ग का पीसी की ओर से डामरीकरण के लिए 389.22 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत गैंरखेत से लखमरा तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण के लिए 122.90 लाख, विधानसभा क्षेत्र रूड़की के तहत विभिन्न 02 मोटर मार्गों के लिए रूपये 392.38 लाख, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के तहत वार्ड सं0-89 के मार्ग एवं नाली का निर्माण के लिए 241.93 लाख, विधानसभा क्षेत्र रायपुर के तहत वार्ड संख्या- 66 के आंतरिक क्षतिग्रस्त मार्गों पर इण्टरलॉकिंग टाईल्स की ओर से निर्माण कार्य के लिए 76.40 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन के तहत पाली बैण्ड से पाली गांव तक हल्का वाहन मार्ग से मोटर मार्ग में परिवर्तन एवं मोटर मार्ग का विस्तार के लिए 50.17 लाख, विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन के ही विभिन्न 05 निर्माण कार्यों के लिए 233.97 लाख, विधानसभा क्षेत्र थराली के तहत बांजबगड़-तेलना मोटर मार्ग के कि.मी. 9 का हल्का वाहन मार्ग से मोटर मार्ग में परिवर्तन एवं किमी 10, 11 एवं 12 तक नवनिर्माण कार्य के लिए 192.86 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के तहत ग्रीन सिटी कॉलोनी, बाजाली एन्क्लेव, कृष्ण विहार तथा डीएसपी चौक से आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य के लिए 265.33 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *