पूरे प्रदेश में स्क्रीनिंग कमेटी करेगी दौरे, लिया जाएगा फीडबैक

  • विधानसभा चुनाव में जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी कांग्रेस
  • उम्मीदवार के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी ने किया गहन मंथन
  • 2017 से पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं को टिकट वितरण में मिलेगी प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने उम्मदीवारों को टिकट देने से पहले कई स्तर पर छान-बीन करने ओर ठोक-बजा कर टिकट देने का मन बनाया है। टिकट के दावेदारों की पार्टी के प्रति निष्टा, क्षेत्रीय-जातीय संतुलन को बड़ा आधार बनाया जाएगा, युवाओं-महिलाओं व बगावत के बाद भी पार्टी के साथ खड़े रहने वालों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को राजीव भवन में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस के जिला-शहर अध्यक्षों व पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अविनाश पांडे ने बताया की पार्टी कई स्तर पर टिकट के दावेदारों की छानबीन करा रही है। साथ ही नो सदस्य स्क्रीनिंग कमेटी गढवाल-कुमाऊ में तीन-तीन दिन का भ्रमण कर उम्मीदवारों के साथ मंथन करेगी। पर्यवेक्षकों के सुझाव के बाद अपनी रिपोर्ट केंद्रीय इलेक्शन कमेटी को सौंपेगी,जहां प्रत्याशी चयन की अंतिम प्रक्रिया शुरु की जाएगी। पांडे ने कहा कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। सोनिया-राहुल के नेतृत्व में जन जागरण अभियान देश भर में चलाया जा रहा है, उसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में बदलाव होने जा रहा है। स्क्रीनिंग कमेटी पर्यवेक्षकों- उम्मीदवारों के साथ-साथ जनता के सुझावों को भी प्रत्याशी चयन में शामिल करेगी। 70 विधानसभा सीटों में मजबूत और संघर्षशील प्रत्याशी उतारे जाएंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि 2017 से लेकर अभी तक कांग्रेस के साथ खड़े रहने और काम करने वाले नेताओं को टिकट देने में प्राथमिकता दी जाएगी। युवा और महिलाओं को भी अधिक अवसर देने पर जो रहेगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी का मत है कि जल्द से जल्द विधानसभा टिकटों का आवंटन हो जाए, जिससे प्रत्याशियों को चुनावी तैयारी का पूरा समय मिल जाए। पैराशूट और भाई भतीजावाद के सवाल पर कहा की आवश्यकता अनुसार सब चीजें की जाऐंगी। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, दीपिका पांडे सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य विरेंद्र सिंह राठोर, डॉ. अजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि गरिमा महरा दसौनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *