- मुख्यमंत्री और स्पीकर के बीच शीतकालीन सत्र के संचालन को लेकर हुई चर्चा
- अग्रवाल ने संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की भावनाओं से सीएम को कराया अवगत
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के बीच शीतकालीन सत्र के संचालन से संबंधित विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों संसदीय कार्य मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा शीतकालीन सत्र को देहरादून में ही आहूत किए जाने की भावना को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष के द्वारा शीतकालीन सत्र को देहरादून में ही आयोजित किये जाने की मंशा व्यक्त की गई है । अग्रवाल ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।