चंडीगढ़:-दीप सिद्धू ने पहले ही अपने मनभावन व्यक्तित्व और बेदाग अभिनय कौशल से सभी के दिलों में जगह बना ली थी, लेकिन इस गीत के साथ उन्हें निश्चित रूप से अपने प्रशंसकों और जनता से बहुत सम्मान मिलेगा। दीप सिद्धू के निधन की खबर से पूरे उद्योग जगत में हड़कंप मच गया है।
दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि के रूप में सागा म्यूजिक ने 8 मिनट के वीडियो ट्रैक ‘लाहौर’ का अनावरण किया, जो भारत-पाक विभाजन की दर्दनाक बैकग्राउंड में शुरू हुई दो दोस्तों की मार्मिक कहानी पर आधारित है। लाहौर में दीप सिद्धू की शानदार मौजूदगी और परफॉर्मेंस को संगीत की दुनिया में पसंद किया जाएगा। सदी की सबसे बड़ी क्रांति के पीछे की आवाज, कलाकार दीप सिद्धू के लिए हम सभी की श्रृद्धांजलि। वह एक ऐसी सख्शियत थे जिसने लाखों लोगों को अपना बना लिया था।