आयुक्त कर को बताई व्यापारियों की समस्याएं

राष्ट्रीय व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधि मंडल
देहरादून । राष्ट्रीय व्यापार मंडल उत्तराखंड का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष लच्छु  गुप्ता  के साथ व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के लिए आयुक्त-कर  उत्तराखंड से सचिवालय में मिला। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की प्रदेश मीडिया प्रभारी मधु जैन ने जानकारी देते हुए बताया  कि प्रदेश अध्यक्ष ने  समस्या रखते हुए उन्होंने आयुक्त कर को व्यापारियों  की और से  समस्त विवरण एवं वाणिज्य कर के भुगतान का विवरण पत्र वाली उपलब्ध होने के  बाद  भी वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी नियमों के विरुद्ध मनमाने ढंग से व्यापारियों के विरुद्ध एकपक्षीय कर निर्धारण का आदेश पारित कर अनैतिक रूप से मांग कर सरजीत कर दी गई है जबकि वेट मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप ऐसे बाद स्वत निस्तारित किए जाने थे। ऐसे एक पक्षीय आदेश पूर्ण विवरण व्यापारियों द्वारा दाखिल किए गए हैं ।उनको विभाग द्वारा शैक्षिक रूप से तत्काल रद्द किए जाने का आग्रह आयुक्त से करने का अनु मोदन प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद जैन ने आयुक्त कर वाणिज्य कर विभाग  के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को अधिकतम राशि के रिफंड की बजाय नियम विरुद्ध जमा  करने के विरुद्ध भी वेट एक्ट के प्रावधानों का उल्लेख करते हैं। अविलंब विभागीय अधिकारियों को इस धनराशि के रिफंड  के लिए  नियम अनुसार वापसी के जाने का आग्रह किया। ऐसा न किए जाना वैट अधिनियम  का  उल्लंघन है। आयुक्त कर  ने प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रेषित ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए बैठक में उपस्थित कर विवाद के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में जांच किए जाने का निर्देश करते हुए व्यापारियों की सभी समस्याओं का निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया एवं   कहा  कि व्यापारिक संगठन के साथ विभाग के अधिकारी त्रैमासिक रूप में बैठक करेंगे एवं दिन प्रतिदिन की समस्याओं का निराकरण करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी,  राहुल चौहान, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *