चकराता क्षेत्र में लाखों के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

  • दिल्ली से नकली नोट लाकर चलाने आए थे आरोपी
  • ब्रेजा कार में चैकिंग के दौरान पकड़ में आई नकली नोटों की खेप
  • दो हजार, पांच सौ, दो सौ, 100 व 50 केे नोट बरामद

साहिया। पुलिस ने पछवादून के चकराता क्षेत्र में एक व्यक्ति सहित महिला को बीते रोज लाखों रूपए के नकली नोटो के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज 5 तारीख को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चकराता क्षेत्र में जाली नोट चलाने के लिए कुछ लोग आए है। सूचना मिलने के बाद पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए सक्रिय हो गयी। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने कैलानी गेट चकराता पर एक वाहन ब्रेजा कार को रोककर चैक किया तो उस वाहन में एक पुरूष व एक महिला सवार थे। जिनकी तलाशी लेने पर दोनो के पास से 334 नकली नोट 2000 रूपये के कुल 668000 रूपये व 148 नोट असली 500 रूपये, 200 रूपये, 100 रूपये 50 रूपये के कुल 80020 रूपये बरामद हुये। जिस पर पुलिस उन्हे गिरफ्तार कर थाने ले आयी। जहां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं, उनके द्वारा पूर्व में भी कुछ महीने पहले नकली नोटों को दुकानदारों व मॉल आदि में चलाया गया है। वे पुनः नकली नोटों को चलाये जाने के लिए चकराता क्षेत्रन्तर्गत आये थे। मुखबिर की सूचना पर वे पकड़े गए। आरोपियों ने बताया कि वे नकली नोट दिल्ली से लाते है। आरोपियों के नाम बहार अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी मेहू भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली उम्र-51 वर्ष व प्रेमलता पुत्री स्व. सूरत सिंह निवासी सिविल लाइन्स, उत्तरी दिल्ली उम्र-42 वर्ष बतायी जा रही है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *