श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की

देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में एसईएल टाइगर रॉयल+, रॉयल और एलिट की पेशकश

देहरादून: श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड (एसएमईएल), जोकि भारत के प्रमुख इंटीग्रेटेड मेटल निर्माताओं में से एक है, देश भर में अपने विस्तार की रणनीति को आगे बढ़ाते हुए श्याम मेटैलिक्स के घराने से अपने प्रीमियम रूफिंग प्रोडक्ट्स ‘एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स’ लॉन्च की। कंपनी ने 8 मई 2026 को देहरादून, उत्तराखंड में एक भव्य कार्यक्रम में इनकी पेशकश की। एसएमईएल ने अपने फ्लैगशिप ब्रांड एसईएल टाइगर के तहत उत्तराखंड की खास जलवायु परिस्थितियों और खूबसूरत प्राकृतिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तीन नए प्रोडक्ट — एसईएल टाइगर रॉयल+, एसईएल टाइगर रॉयल और एसईएल टाइगर एलिट पेश किए। खूबसूरत शहर देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख हितधारक जैसे आर्किटेक्ट्स, डीलर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स और अन्य इंडस्ट्री पार्टनर्स शामिल हुए। इन सभी प्रोडक्ट्स को मजबूती, टिकाऊपन और बेहतर डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, ताकि घर बनाने वालों, बिल्डर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स को भरोसेमंद रूफिंग सॉल्यूशन मिल सके। इन्हें खास तौर पर उत्तराखंड के मौसम — भारी बारिश, तापमान में बदलाव और पहाड़ी इलाकों की चुनौतियों — को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह रेंज कंपनी के नवाचार और बेहतर प्रदर्शन पर फोकस को दर्शाती है। यह लॉन्च उत्तराखंड में श्याम मेटैलिक्स की मजबूत एंट्री और साथ ही उच्च गुणवत्ता और भविष्य के लिए तैयार समाधान देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो मजबूत विनिर्माण उत्कृष्टता और ग्राहकों के भरोसे पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *